फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बदलें जाएंगे छाेटे नाेट, एेसा हाेगा स्वरूप

Sat, 18 Mar 2017 10:10 AM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भारतीय मुद्राएं
विज्ञापन
500-1000 के पुराने नाेट बदलने के बाद अब वित्त मंत्रालय ने छाेटे नाेटाें काे बदलने की याेजना तैयार की है। खास बात है कि इसका स्वरूप भी बदला जाएगा। मंत्रालय ने इसका खाका तैयार कर अारबीअाई काे दे दिया है। अागे पढ़िए कैसा हाेगा नाेट का स्वरूप...
विज्ञापन
विज्ञापन

एेसा हाेगा नाेट

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
दरअसल अब वित्त मंत्रालय जल्द ही देश के पांच स्थानों से प्लास्टिक के नोटों को परीक्षण के आधार पर प्रचलन में लाएगा। वित्त मंत्रालय की अाेर से इस बाबत अारबीअाई काे बता दिया गया है। वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में भी यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी ट्रायल का समय तय किया जाना बाकी है। इसके तहत पहले चरण में दस रुपये के प्लास्टिक के नोट चलाए जाएंगे। इन नोटों की उपलब्धता और छपाई के बारे में भारतीय रिजर्व बैंक को सूचित कर दिया गया है। इनकी उपयोगिता के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मेघवाल ने कहा कि रिजर्व बैंक ने बैंक नोटों के विश्वव्यापी प्रचलन की विधियों के अध्ययन के आधार पर दीर्घकाल तक चलन में रहने के कारण प्लास्टिक के नोट को बेहतर विकल्प माना है। इसके अलावा मौजूदा प्रचलन में जारी नोटों को नए सिरे से ठीकठाक करना और प्रकाशन में फाइबर मिश्रण के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें