फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभवन पहुंचा कानपुर यूनिवर्सिटी का विवाद

Thu, 18 Aug 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
विज्ञापन
राज भवन
विज्ञापन
कानपुर यूनिवर्सिटी के बीएससी फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर के प्रैक्टिकल एग्जाम में ग्रेडिंग का विवाद अब राज्यपाल राम नाईक के पास पहुंच गया है। इस मामले में कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन से आख्या मांगी गई है। राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी चंद्र प्रकाश ने बताया कि ग्रेडिंग से स्टूडेंटों को नुकसान होने की शिकायत मिली है।  
विज्ञापन

बीएससी के प्रैक्टिकल एग्जाम में मार्किंग की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। अब (सत्र 2016-17) में सबको ग्रेड दिया जाएगा। इसका उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित महाविद्यालय एसोसिएशन की तरफ से विरोध किया गया। अध्यक्ष विनय त्रिवेदी ने राज्यपाल से शिकायत की। अध्यक्ष ने कहा कि ग्रेडिंग की वजह से बीएससी में एडमिशन कम हो गए। निजी कॉलेजों के साथ ही डीएवी, डीबीएस और डीजी कॉलेज की सीटें नहीं भर पा रही हैं। ग्रेडिंग से स्टूडेंटों का उत्तीर्ण फीसदी कम हो जाएगा। छात्र प्रतियोगी परीक्षा या फिर मेरिट के आधार पर होने वाली भर्तियों से वंचित रह जाएंगे। ग्रेडिंग व्यवस्था खत्म कराई जानी चाहिए। शिकायत के आधार पर राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी ने 8 अगस्त को कुलपति को पत्र लिखकर आख्या मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें