पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज
पीड़िता के बाएं गाल में दांतों से काट लिया। छीना झपटी में पीड़िता के गर्दन व शरीर में चोट के निशान आए हैं। पीड़िता ने घर आकर सारी बात परिजनों को बताई। पीड़ित होमगार्ड पिता उसे लेकर थाने आया और आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
मां का आरोप- एक आरोपी का नाम हटाया
मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित मां का आरोप है कि दो आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। उसके पति ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने एक आरोपी का नाम हटा दिया है।
आरोपी को बचाने का आरोप निराधार
थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को बचाने का आरोप निराधार है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करारक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
लोकसभा चुनाव के बाद किया गया निष्कासित
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने मंडल अध्यक्षों का गठन किया था। मंडल अध्यक्षों ने मंडल कार्यकारिणी का गठन किया था, जिसमें आरोपी को पद दिया गया था। लोकसभा चुनाव के दौरान उसकी गतिविधियां ठीक न होने के चलते चुनाव बाद उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।