फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deputy CM- अब होगा भयमुक्त और उत्पीड़न रहित व्यापार, GST पर नाराजगी स्वीकार

Sat, 07 Oct 2017 09:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को कानपुर के सर्किट हाउस में राष्ट्रीय राजमार्ग, पीडब्लूडी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होने शहर के व्यापारियों से जीएसटी पर विस्तार से चर्चा की, उनकी समस्याएं जानीं और कुछ अहम बातें भी कहीं...
विज्ञापन

   
Trending Videos

व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए निरंतर हो रही है कोशिश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के कारोबारियों को भयमुक्त और उत्पीड़न रहित व्यापार का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी के प्रति व्यापारियों की थोड़ी बहुत नाराजगी हो सकती है लेकिन केंद्र सरकार व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए निरंतर कोशिश कर रही है। इसका नतीजा एक दिन पहले ही देखने को मिला है।
   

जीएसटी काउंसिल ने हर वर्ग को राहत देने का प्रयास किया है

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
जीएसटी काउंसिल ने हर वर्ग को राहत देने का प्रयास किया है। तमाम वस्तुओं के जीएसटी रेट कम करके उचित कर निर्धारण तय किया जा रहा है। भविष्य में और भी जो दिक्कतें आएंगी उनका समाधान इसी तरह किया जाएगा।   

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सर्किट हाउस में शहर के सभी व्यापार और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी नब्ज टटोली। जीएसटी से संबंधित शिकायतें और उनके सुझाव पूछे। लिखित शिकायतें और सुझाव लेकर उन्हें जीएसटी काउंसिल तक पहुंचाने का भरोसा दिया।    
विज्ञापन

भाजपा पूरा करेगी हर चुनावी वादा

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
उन्होने कहा कि भाजपा जिस वादे के साथ सत्ता में आई थी उसे पूरा किया जाएगा। हर वर्ग से संवाद स्थापित कर समस्याएं और सुझाव पूछे जाएंगे। प्रदेश के व्यापारियों ने जीएसटी को बहुत अच्छे तरीके से आत्मसात किया है। कर एकत्र करने में यूपी देश भर में टॉप पर है। यहां का व्यापारी टैक्स देकर व्यापार करना चाहता है तो सरकार भी उत्पीड़न रहित और भयमुक्त व्यापार का माहौल हर हाल में दिए जाने का भरोसा देती है। इस दौरान व्यापारियों ने बारी बारी से जीएसटी से संबंधित अपने व्यापार की समस्याएं बताईं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें