फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी सन्नाटे पर वार, कैशलेस कारोबार

Mon, 05 Dec 2016 11:01 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

- ई-पेमेंट बना सहारा, गिरती सेल को उबारा, 20 फीसदी बाजार अपडेट हुए
- सौंदर्य प्रसाधन, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक बाजार में स्वाइप मशीनों और पेटीएम का इस्तेमाल बढ़ा
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोट बंदी के 25वें दिन शहर का करीब 20 फीसदी कारोबार ई-पेमेंट की राह पर चल निकला है। शहर के गुमटी, नवीन मार्केट, पी. रोड, माल रोड, स्वरूप नगर आदि मध्य और उच्च वर्ग के बाजारों में तो 40 फीसदी तक दुकानदारों ने पेटीएम, स्वाइप मशीन, ई-वॉलेट एप आदि का प्रयोग शुरू कर दिया है। कैश की किल्लत के चलते सन्नाटे में बैठे ऑटोमोबाइल, कास्मेटिक, इलेक्ट्रिक उत्पादों के दुकानदार भी बिक्री के नए मूलमंत्र को समझ रहे हैं। अब ग्राहकों को भी ई-पेमेंट के माध्यमों का प्रयोग बढ़ाना पड़ेगा। 
विज्ञापन


पिछले हफ्ते लगवाया पेटीएम 
गुमटी में रेडीमेड कारोबारी अशोक जसनानी ने बताया कि दुकान में स्वाइप मशीन पहले से ही थी, पिछले सप्ताह पेटीएम भी लगवा लिया है। दुकान में कैशलेस बिक्री के लिए डेबिट-क्रेडिट कार्ड और पेटीएम के जरिए भुगतान के पोस्टर भी लगवाए हैं। भुगतान के इतने विकल्प हैं कि न तो खरीदारों को कोई दिक्कत है न ही दुकानदारों को।

पेटीएम से फुटकर का झंझट खत्म
क्वालिटी स्टोर्स गुमटी की संचालिका गुरमीत कौर ने बताया कि नोट बंदी के तुरंत बाद कैश की किल्लत से उबरने के लिए स्वाइप मशीन और पेटीएम का इस्तेमाल शुरू कर दिया था। इसके बाद कोई परेशानी नहीं हुई। कैशलेस लेन-देन सभी के लिए सुविधाजनक है। बस शहरवासियों को इसकी आदत पड़ने की जरूरत है।
विज्ञापन


सेल गिरी तो ई-वालेट का लिया सहारा
एक नामी कास्मेटिक कंपनी की प्रतिनिधि सुविधा शुक्ला ने बताया कि सहालगी सीजन में भी नोट बंदी के बाद सेल अचानक कम होने लगी। नए नोट आने के बाद भी फुटकर की परेशानी होती थी। छोटे पेमेंट के लिए लोग डेबिट कार्ड के इस्तेमाल से बचते थे। इससे निजात के लिए पेटीएम का विकल्प भी लोगों को दिया गया है। अब बिक्री पहले से सुधरी है।

बाइकों की रफ्तार सुस्त
ऑटोमोबाइल सेक्टर में फिलहाल सन्नाटा है। चुन्नीगंज स्थित सुजुकी शोरूम के संचालक हितेश आनंद ने बताया कि आठ नवंबर के बाद गाड़ियों की सेल न के बराबर रह गई है। नोट बंदी के 15 दिनों तक तो कोई गाड़ी सर्विस के लिए भी नहीं आई। किस्तों पर एक-दो बाइकें बिक रही हैं। कैश सेल बिलकुल बंद है। फिलहाल किसी ने स्वाइप मशीन का इस्तेमाल नहीं किया है।

इलेक्ट्रिक बाजार को लगा शॉक
ठंड के मौसम में ब्लोअर, गीजर, हीटर समेत इलेक्ट्रिक आइटमों की बिक्री फिलहाल ठप है। छाबड़ा इलेक्ट्रनिक्स, गुमटी के पीके सिंह ने बताया कि स्वाइप मशीन की सुविधा उपलब्ध है। इसके बावजूद लोग हिचक रहे हैं। व्यापारियों के साथ खरीदार को भी कैशलेस सुविधा के प्रति जागरूक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें