फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक यूनिट ब्लड से बचेगी चार की जान

Mon, 05 Dec 2016 06:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अब एक यूनिट से चार महत्वपूर्ण घटक निकालकर उन्हें चढ़ाया जाएगा
विज्ञापन
हरदोई के ब्लड बैंक को राज्य रक्त संचरण परिषद ने कंपोनेंट सेपरेटर उपलब्ध करा दिया है। इस सुविधा से एक यूनिट ब्लड को चार भागों में बांटा जा सकेगा। अब जरूरत के हिसाब से एक की नहीं बल्कि चार लोगों की जान बचाई जा सकेगी। 
विज्ञापन

दरअसल, नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गनाइजेशन (नाको) द्वारा कराए गए आनलाइन असेसमेंट टेस्ट में प्रदेश के सिर्फ 11 ब्लड बैंक ही खरे उतरे। इनमें हरदोई जिला चिकित्सालय का ब्लड बैंक भी शामिल है। इन ब्लड बैंक प्रभारियों को जयपुर में खास प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले के ब्लड बैंक की इस उपलब्धि पर राज्य रक्त संचरण परिषद ने भी बधाई दी और ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर उपलब्ध कराया है।
जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक लैब प्रभारी मोहम्मद अकील खान ने बताया कि अभी तक एक यूनिट रक्त लिया और लोगों को चढ़ा दिया जाता था। लेकिन अब एक यूनिट को इस कंपोनेंट सेपरेटर के जरिए पीआरबीसी, प्लेट्लेट्स, क्रायो प्रेसीपीटर और प्लाज्मा चार भागों में बांटा जाएगा। जिसके बाद जरूरत के हिसाब से रोगियों को चढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन

जल्द जयपुर में होगा प्रशिक्षण
नाको द्वारा चयनित ब्लड बैंकों की सूची राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी एवं राज्य संचरण परिषद को भी उपलब्ध कराई गई है। संचरण परिषद रक्त सुरक्षा के संयुक्त निदेशक अशोक शुक्ला ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को पत्र जारी कराया है कि नाको ने वाराणसी, लखनऊ, अलीगढ़, कानपुर, इलाहाबाद, बरेली, मुजफ्फरनगर, इलाहाबाद, आजमगढ़ की ब्लड बैंक के  साथ जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक को भी शामिल किया है। शीघ्र ही इन ब्लड बैंकों के प्रभारियों को नवीन जानकारियां देने के लिए जयपुर में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा जिसमें जिले का भी प्रतिनिधित्व होगा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मिश्रा, ब्लड बैंक प्रभारी मोहम्मद अकील को बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें