एसबीआई का एटीएम प्रयोग करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। अब आपको एसबीआई के एटीएम से 2000 के नोट नहीं मिलेंगे। बड़े नोट धीरे-धीरे एसबीआई बैंक के साथ एटीएम में भी कम होंगे।
आरबीआई से मिले संकेत के बाद भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने एटीएम से बड़े नोट की कैसेट हटाना शुरू किया है। उन्नाव जिले में ही लगभग सभी एटीएम से कैसेट निकाली जा चुकी है।