फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड की धीमी प्रगति पर तीन अधीक्षकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। गोल्डन कार्ड की धीमी प्रगति पर सीएमओ ने डेरापुर, झींझक, हवासपुर सीएचसी अधीक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। गुरुवार को चार बजे तक 210 कार्ड ही बन सके। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में होने वाली बैठक में डीएम जेपी सिंह लगातार ज्यादा से ज्यादा गोल्डन कार्ड बनाए जाने के निर्देश दे रहे हैं। इसके बाद भी कई सीएचसी स्तर पर इस मामले में लापरवाही बरती जा रही है। गुरुवार को सीएमओ ने सभी सीएचसी अधीक्षकों से रिपोर्ट मांगी।
चार बजे तक महज 210 ही गोल्डन कार्ड बन सके। इसमें डेरापुर अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार, झींझक अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार सहित हवासपुर अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि तीनों अधीक्षकों से जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें