डेरापुर। फार्मर रजिस्ट्री के कार्य की एसडीएम ने मंगलवार को समीक्षा की। काम में लापरवाही पर सात लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी की। साथ ही समय काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम भूमिका यादव ने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर में पीएम किसान के लाभार्थियों समेत सभी भूमिधर किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री की जानकारी ली। इस दौरान पाया कि कई ग्राम पंचायत स्तर पर काम में लापरवाही बरती जा रही है। इस पर एसडीएम ने लेखपालों से नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य में सुधार के निर्देश दिए। वहीं, लापरवाही पर लेखपाल अंकित वर्मा, रोहितास वर्मा, आस्था निगम, रूबी, शिवम शुक्ला, धर्मेश बाजपेई, गीता कटियार को नोटिस जारी करने के लिए रजिस्ट्रार कानूनगो जयनारायण को निर्देश दिए।
एसडीएम ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही मिलने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, तहसील के गांव मुडेरा किन्नर में किसान की वरासत दर्ज न करने के मामले में एसडीएम ने लेखपाल परविंदर कुमार प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।