फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गलत सूचना प्रकाशित कराने पर विद्यालय प्रबंध समिति को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक ने शुक्रवार को बिल्हौर इंटर काॅलेज की प्रबंध समिति को नोटिस जारी कर कुछ दिन पहले समाचार पत्र में गलत और भ्रामक सूचना प्रकाशित कराने के मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस के मुताबिक प्रधानाचार्य प्रभाकर श्रीवास्तव ने 18 जुलाई 2025 को एक समाचार पत्र में सूचना प्रकाशित कराई थी। इसमें विद्यालय प्रबंध समिति के निर्णय के अनुसार व्यावसायिक शिक्षा के ट्रेड नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग का संचालन शिक्षा सत्र 2025-26 से समाप्त करने की बात कही गई थी। इसमें लिखा था कि कुछ लोग अभिभावकों को गुमराह कर प्रपत्र एवं शुल्क आदि मांग रहे हैं। इस सूचना की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष राय ने बताया कि वर्तमान में संस्था में आवंटित ट्रेड नियमानुसार संचालित हैं। प्रकाशित समाचार की जांच विभाग स्तर से की जा रही है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर भ्रामक खबर प्रकाशित कराने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें