फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एक हजार कांग्रेसियों को नोटिस, प्रदर्शन में गए तो होगी कार्रवाई, पार्टी ने बनाई रणनीति…ये है योजना

Tue, 17 Dec 2024 01:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जिस समय पुलिस कांग्रेसियों के यहां नोटिस पहुंचा रही थी, उसी समय कांग्रेस पदाधिकारियों की एक टीम विरोध प्रदर्शन में पुलिस से बचते हुए पहुंचने की योजना बनाने में जुटी रही। तय किया गया है कि कार्यकर्ता अलग-अलग वाहनों से लखनऊ पहुंचेंगे।
विज्ञापन
वरिष्ठ नेता आलोक मिश्रा और अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी के 18 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा घेराव और प्रदेशव्यापी प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने शहर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी, वरिष्ठ नेता आलोक मिश्रा समेत शहर के करीब एक हजार कांग्रेसियों को लखनऊ नहीं जाने का नोटिस जारी किया है। सोमवार को सुबह से लेकर देर शाम तक लगातार लोगों के पास पुलिस कर्मी व खुफिया विभाग की ओर से कार्यकर्ताओं के घरों में नोटिस भेजे जाते रहे। इस बीच कांग्रेसियों ने अलग-अलग पार्टियों का झंडा लगाकर प्रदर्शन में पहुंचने के लिए रणनीति तैयार की है।

विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी महंगाई, खराब सुरक्षा व्यवस्था सहित कई मुद्दों को लेकर घेराव करने का फैसला किया है। इस बीच पुलिस की ओर से नोटिस के साथ पार्टी नेताओं को यह भी हिदायत दी गई है कि विधानसभा घेराव के लिए जाना ठीक नहीं है, क्योंकि विधानसभा क्षेत्र के आसपास किसी भी तरह के प्रदर्शन पर रोक लगाते हुए उसे निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। कांग्रेसियों से कहा गया है कि यदि किसी ने आदेश का उल्लंघन किया तो कार्रवाई भी की जाएगी।

कार्यकर्ता अलग-अलग वाहनों से पहुंचेंगे लखनऊ
जिस समय पुलिस कांग्रेसियों के यहां नोटिस पहुंचा रही थी, उसी समय कांग्रेस पदाधिकारियों की एक टीम विरोध प्रदर्शन में पुलिस से बचते हुए पहुंचने की योजना बनाने में जुटी रही। तय किया गया है कि कार्यकर्ता अलग-अलग वाहनों से लखनऊ पहुंचेंगे। प्रदेश पदाधिकारी विकास अवस्थी ने कहा कि सरकार, विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। पवन गुप्ता और अनूप श्रीवास्तव ने भी पुलिस की ओर से भेजे गए नोटिस पर विरोध दर्ज किया है।

नोटिस भले ही आया है, लेकिन विरोध प्रदर्शन में जाने और जनता की आवाज उठाने से उन्हें कोई नहीं रोक पाएगा। वह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ अवश्य जाएंगे।  -आलोक मिश्रा, वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी
विज्ञापन

पार्टी के बूथ एजेंटों से लेकर पार्षद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों, पार्टी के पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं सहित सभी को पुलिस नोटिस भेजकर जनता की आवाज दबाना चाहती है। लेकिन पार्टी कार्यकर्ता रुकने वाले नहीं हैं।  -नौशाद आलम मंसूरी, शहर अध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें