इटावा। बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न विद्यालयों में जुलाई माह में ऑनलाइन निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने वाले 21 शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। बीएसए की ओर से जारी नोटिस में एक प्रधानाचार्य, 10 शिक्षक व 10 शिक्षामित्र शामिल हैं। बीएसए ने इन शिक्षकों को सात दिन में जवाब न दिए जाने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से जुलाई में ऑनलाइन निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान ये शिक्षक अनुपस्थित पाए गए थे। इसे लेकर इन सभी कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी से कहा गया है कि वे मानव संपदा पोर्टल पर आईडी लॉगिन कर जारी किए गए नोटिस का ऑनलाइन मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही स्पष्टीकरण सात दिन में दे दें। स्पष्टीकरण समय से प्राप्त न होने या संतोषजनक ना पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।