फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भूजल रिचार्ज न करने पर 10 कंपनियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गर्मी बढ़ते ही शहर में भूजल का दोहन करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार को जिलाधिकारी ने जितेंद्र प्रताप सिंह ने भूजल प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। नियमों का उल्लंघन करने वाली नमस्ते इंडिया समेत 10 औद्योगिक इकाइयों को जिलाधिकारी ने नोटिस जारी कर दिया। यह औद्योगिक इकाइयां एनओसी लेने के बाद भूजल का उपयोग कर रहीं थीं, लेकिन नियमानुसार भूजल रिचार्ज नहीं कर रहीं थीं। जिलाधिकारी ने सभी से जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन



कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने समीक्षा करते हुए पाया कि मिलीं थ्रेड्स इंडिया लिमिटेड, लोहिया कॉर्प लिमिटेड, अनीसा कारपेट लिमिटेड, शैम टेक्सटाइल, नमस्ते इंडिया फूड्स, (शिवराजपुर यूनिट) स्पाई पिक फूड एलएलपी, जॉन्सन मैथे केमिकल्स, कानपुर प्लास्टिक पैक, सुपर टैनरी, हरिओम इंडस्ट्री ने भूजल के उपयोग के लिए एनओसी तो ले ली है लेकिन नियमों का पालन नहीं कर रहीं थी। जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों में स्थित पार्कों एवं तालाबों को चिह्नित कर उनमें वर्षा जल संचयन के प्रभावी उपाय तथा उनके जीर्णोद्धार के लिए कार्य किया जाए। पार्कों में केवल पांच प्रतिशत ही निर्माण कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियंता, जल निगम नगरीय, सहायक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग, भूगर्भ जल विभाग एवं शुभाषिनी शिवहरे फाउन्डेशन से डॉ. सुभाषिनी खन्ना आदि रहे।



भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम करें स्थापित
जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में 100 वर्ग मीटर या उससे ऊपर सभी प्रकार के भूखंडों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करें। भविष्य में नए शासकीय व अर्धशासकीय भवनों के निमार्ण में वाटर रिचार्जिंग की सुविधा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें