फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बहता पानी रोकने की आई सुध, सीवर की गंदगी बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पेशाबघर में पानी आपूर्ति के लिए जा रही पाइप लाइन से 15 दिन से रोडवेज परिसर में फैलते पानी की अब जिम्मेदारों को सुध आ गई। परिवहन मंत्री के संभावित दौरे के देखते हुए आनन-फानन में खोदाई करवाकर मरम्मत शुरू कर दी गई। दूसरी तरफ ग्रीन बेल्ट के नाम से छोड़ी गई भूमि पर सीवर के पानी से अभी भी निजात नहीं मिल रही है। इससे यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डा के मुख्य भवन से पूर्व की ओर बने पेशाबघर तक पानी की पाइप लाइन डाली गई थी। करीब 15 दिन पहले बसों के दबाव के चलते पानी का पाइप टूट गया। इससे परिसर में पानी फैलने लगा। हर रोज एआरएम समेत अन्य जिम्मेदार बस अड्डा पर घूमते रहे, मगर किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। क्षत्रिय महासभा के विजयदशमी व शस्त्रपूजन कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के आने की संभावना को देखते हुए डिपो के जिम्मेदार जाग गए। उन्होंने सोमवार सुबह लीकेज के स्थान पर पाइप लाइन की खोदाई करवाकर बदलवाने का काम शुरू कराया। देर शाम तक लीकेज बंद करने का काम चलता रहा।
दूसरी ओर पश्चिम दिशा में यात्री सुविधा के लिए ग्रीन बेल्ट के नाम से छोड़ी गई भूमि पर सीवर के पानी का जलभराव खत्म नहीं हो रहा है। उसमें से उठने वाली सड़ांध से लोग बेहाल हैं। बस अड्डा पर आने वाले यात्रियों को सड़ांध से जूझना पड़ता है। पछुआ हवा के दौरान उठती सड़ांध से बैठना दूभर हो जाता है। इससे अभी भी निजात नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

-
पांच दिन से सबमर्सिबल खराब, पानी को जूझते कर्मी
फर्रुखाबाद। रोडवेज डिपो की फतेहगढ़ स्थित कार्यशाला में बने ओवरहेड टैंक भरने के लिए लगी सबमर्सिबल पांच दिन से फुंकी पड़ी है। इससे कार्यशाला में रात और दिन में काम करने वाले मैकेनिक परेशान हैं। उन्हें काम करने के बाद हाथ खुलने के अलावा शौचालय जाने की भी दिक्कत है। कार्यशाला में एकमात्र हैंडपंप लगा है। मोबिल और ग्रीस से गंदे हाथों को साफ करने के लिए घंटों हैंडपंप चलाना मजबूरी है। इससे काम प्रभावित हो रहा है। बस संचालन प्रभारी गौरीशंकर ने बताया कि सबमर्सिबल सही कराने की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही सही कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें