कानपुर। फील्डगन मजदूर यूनियन, एसएएफ डिफेंस इंप्लाइज यूनियन और ऑर्डनेंस फैक्ट्री मजदूर यूनियन की ओर से एडवांस वेपन इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (एडब्लूईआईएल) के कालपी रोड स्थित मुख्यालय पर सोमवार को धरना दिया गया।
इसमें ऑल इंडिया डिफेंस इंप्लाइज फेडरेशन से संबद्ध तीनों फैक्टरियों के कर्मचारियों के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल हुए। कर्मचारियों ने ओवर टाइम के एरियर भुगतान की मांग उठाई और सीएमडी को ज्ञापन दिया।
फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छबिलाल यादव ने कहा कि कालपी रोड की तीनों फैक्टरियों में ओटी एरियर भुगतान न करना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौरभ सिंह चौहान ने कहा कि एरियर भुगतान न होने तक यह संघर्ष नहीं रुकेगा।
मौके पर जेसीएम तृतीय के सदस्य एसके साहू, पीके चटर्जी, सुरेश कुमार सचान, साहबदीन यादव, गोपाल शर्मा, पंकज यादव, धर्मेंद्र सिंह, विनीत सिंह, रविंद्र यादव, राजीव सिंह, अरुण पांडेय आदि मौजूद रहे।