फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूमर का कराना है इलाज, बैंक से पैसा नहीं मिला तो गर्दन काटने का किया प्रयास

Mon, 19 Dec 2016 10:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
भरथना की कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित एसबीआई शाखा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने चाकू से अपनी गर्दन काटने का प्रयास किया। वहां खड़े लोगों ने चाकू छीनकर उसे बचा लिया। बीमार युवती इलाज के लिए दो दिन से बैंक से पैसे न मिलने से नाराज थी। 
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक की मंडी शाखा में ग्राम कर्वा खुर्द निवासी गिरजा तिवारी पुत्री प्रबुद्धनाथ तिवारी ने बताया कि उसका दो साल पहले कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में ट्यूमर का आपरेशन हुआ था। जिसका इलाज चल रहा है।  वह शनिवार को बैंक से रुपये निकालने के लिए आई थी लेकिन पैसा नहीं मिला। सोमवार को वह फिर पैसे निकालने बैंक आई। लेकिन वहां लंबी लाइन देखकर उसका धैर्य जवाब दे गया।

वहां मौजूद महिलाओं ने बताया कि युवती ने अचानक झोले से चाकू निकाला और अपनी गर्दन काटने का प्रयास किया। ये देख उन्होंने चाकू छीन लिया। बैंक का गार्ड  मौके पर आ गया। चाकू सहित युवती को मैनेजर के पास ले गया। जहां पर उसने मैनेजर को अपनी बात बताई। बैंक मैनेजर विपिन कुमार ने बताया कि युवती के खाते की केवाईसी के कागज पूरे नहीं थे। सोमवार दोपहर बैंक में कैश आया है। युवती ने शनिवार को बीमारी की बात नहीं कही थी। उसे भुगतान दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें