कानपुर। विकास कार्य ठप होने से गैर भाजपाई पार्षद नाराज हैं। गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में बैठक कर उन्होंने आंदोलन की धमकी दी। कांग्रेस और सपा पार्षदों ने सात माह से विकास कार्य ठप होने का आरोप लगाया। कहा कि टेंडर न होने या कार्य आदेश न मिलने से जनता परेशान है। सदन में स्वीकृत पांच-पांच कर्मचारियों की तैनाती भी नहीं हुई। पिछले सदन में 100 एलईडी लाइट व 30 खंभे लगाने का प्रस्ताव था पर लागू नहीं हुआ। पार्षदों ने गर्मी में पानी संकट और बारिश से पहले नालों की सफाई कराने की मांग की। तय हुआ कि दो मई को महापौर व नगर आयुक्त से मिलकर समस्याएं बताएंगे। समाधान न होने पर विपक्षी पार्षद सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। बैठक में कांग्रेस पार्षद दल के नेता हाजी सुहैल अहमद, शिब्बू अंसारी, सुशील तिवारी, फकर जमाल, मोहम्मद मेराज, कौशिक बाजपेई, इशरत अली, लियाकत अली, मोहम्मद उमर, नफीस अहमद, रेनू अर्पित यादव, निशा अकील शानू, मधु आलोक यादव, कुंती रामविलास निषाद सहित शामिल रहे।