फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन की आखिरी तारीख तक कानपुर लोकसभा सीट से 28 तो अकबरपुर से 35 दावेदार आए सामने

Tue, 09 Apr 2019 11:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 में नामांकन की आखिरी तारीख तक कानपुर लोकसभा सीट से 28 और अकबरपुर से 35 दावेदार सामने आए हैं। मंगलवार को शहर से 14 और अकबरपुर से 10 नामांकन पत्र दाखिल हुए। शहर से भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी, अकबरपुर से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले, कांग्रेस के राजाराम पाल और सपा-बसपा गठबंधन से निशा सचान समेत कई दावेदारों ने दोबारा पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन


बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 11 और 12 अप्रैल को पर्चा वापसी होगी। शहर सीट से मंगलवार को कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनके अलावा भाजपा के सत्यदेव पचौरी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राजीव मिश्रा समेत चार प्रत्याशियों ने दोबारा नामांकन कराया। अकबरपुर सीट से 10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनके अलावा भाजपा से देवेंद्र सिंह भोले, कांग्रेस से राजाराम पाल, सपा-बसपा गठबंधन से निशा सचान समेत नौ दावेदारों ने दोबारा पर्चे दाखिल किए।

 
Trending Videos
विज्ञापन

सुबह 11 बजे के बाद शुरू होगी नामांकन पत्रों की जांच

जिन प्रत्याशी को नामांकन दाखिल करने में किसी तरह की कमी पर नोटिस दी गई है, उनके पास बुधवार सुबह 11 बजे तक का समय है। ऐसे प्रत्याशी सुबह 10 से 11 बजे के बीच में अपने रिटर्निंग आफीसर को नोटिस का जवाब दे सकते हैं। सुबह 11 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच शुरू होगी।

कहीं दो ईवीएम न लगानी पड़ जाएं
कानपुर सीट से 28 और अकबरपुर से 35 दावेदार हैं। नामांकन पत्र में किसी तरह की कोई कमी रहने पर कुछ पर्चे खारिज हो सकते हैं। कुछ दावेदार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। फिर भी मतदान में दो ईवीएम लगाने की संभावना है। एक ईवीएम में 16 विकल्प होते हैं। इनमें एक विकल्प नोटा (इनमें से कोई पसंद नहीं) का रहता है। इसलिए एक ईवीएम में 15 प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिह्न ही दर्ज हो सकते हैं। इससे ज्यादा प्रत्याशी होने पर जिला प्रशासन को एक के बजाय दो ईवीएम लगानी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें