लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार (10 अप्रैल) से शुरू हो जाएगी। यह 18 अप्रैल तक चलेगी। नामांकन कलक्ट्रेट परिसर में होंगे। इसके लिए प्रशासन और पुलिस ने पूरी व्यवस्थाएं कर ली हैं। कलक्ट्रेट के आसपास 11 बैरियर बनाए गए हैं।
परिसर से 200 मीटर दूर प्रत्याशियों के जुलूस रोक दिए जाएंगे। नामांकन स्थल पर सिर्फ प्रत्याशी व प्रस्तावक सहित मात्र पांच लोग ही दाखिल हो पाएंगे। नामांकन सुबह 11 बजे से 3 बजे तक होगा। नामांकन पत्र बांदा जिलाधिकारी/रिटर्निंग आफीसर के कक्ष में होगा।