कानपुर। मारपीट के मामले में पूछताछ के लिए लाए जाने के बाद बर्रा थाने से भागे शातिर विपिन टेढ़ी की पत्नी शिखा ने उसके खिलाफ बर्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि वह उसे पीटकर धमकाता है। आरोपी बर्रा थाने के एक हिस्ट्रीशीटर का खास है। बर्रा निवासी शिखा ने पुलिस को बताया कि पति आपराधिक प्रवृत्ति और नशे का लती है। आरोप है कि 12 नवंबर को विपिन उसे नोएडा ले गया जहां किराये पर रहने के दौरान पीटकर धमकाया। इससे घबराकर घर लौट आई। आरोप है कि 16 नवंबर को विपिन ने काॅल कर गाली-गलौज करते हुए माता-पिता की हत्या की धमकी दी। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। (संवाद)