फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अक्ल दाढ़ निकलवाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा कानपुर, ऑपरेशन शुरू

Wed, 22 Jan 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मेडिकल कॉलेज के दंत रोग विभाग में अक्ल दाढ़ के ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो गई है। कुछ दिन तक इस तरह के मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के लिए रेफर किया जाता था।
विज्ञापन

जिले को मेडिकल कॉलेज मिले हुए चार माह का समय पूरा हो चुका है। एक जनवरी से मेडिकल कॉलेज के नये भवन में ओपीडी शुरू कर दी गई है। अब धीरे-धीरे यहां पर सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। दंत रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रुचि द्विवेदी की पहल पर कॉलेज में अक्ल दाढ़ के ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। कुछ दिन पहले तक इन मरीजों को दर्द और सूजन कम करने की दवा देते हुए माइनर ऑपरेशन के लिए कानपुर हैलट भेजा जाता था।
मजबूरी में कई मरीज तो निजी क्लीनिकों में जाकर अपना उपचार करवाते थे। इसमें उन्हें 20 से 30 हजार रुपये तक खर्च करना पड़ता था। कई मरीज तो जानकारी के अभाव में झोलाछाप से इलाज करवा लेते थे। इससे उन्हें परेशानी भी होती थी। विभागाध्यक्ष डॉ. रुबि द्विवेदी ने बताया कि अब यह सुविधा शुरू हो गई हैं। आने वाले मरीजाें के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। अब तक 30 से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल चुका है। उन्होंने बताया कि अक्ल दाढ़ उखड़वाने में निजी अस्पताल में 20 से 30 हजार रुपये का खर्च आता है। जबकि मेडिकल कॉलेज में इस सुविधा के लिए 268 रुपये की सरकारी फीस लगती है।
विज्ञापन

....................
रात को ट्रॉमा सेंटर में मिलेंगे डेंटल सर्जन
डॉ. रुबि ने बताया कि रात के वक्त कहीं कोई झगड़ा होने के बाद पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाती है। उन्होंने बताया कि अगर घायल को डेंटल डॉक्टर की जरूरत पड़ेगी तो वह मिल जाएंगे। डेंटल डॉक्टर की ड्यूटी ट्रॉमा सेंटर में लगाई गई है।
विज्ञापन

...............
अक्ल दाढ़ के यह हैं लक्षण
- मसूड़े लाल या फिर सूजन आना
- मसूडों से खून बहना
- जबड़ों के आसपास सूजन आना
- सांसों में बदबू आना
- मुंह खोलने में समस्या होना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें