फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में ट्रेड मैन के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट खत्म

Sat, 13 Aug 2016 01:58 PM IST
सुरजीत तिवारी  कानपुर।
विज्ञापन
कैंट में सेना भर्ती के दाैरान उम्मीदवाराें की लंबार्ई मापते जवान
विज्ञापन
सेना में ट्रेड्समैन पद के अभ्यर्थियों का अब एप्टीट्यूड टेस्ट (कौशल परीक्षा) नहीं होगा। 1 अप्रैल 2016 से यह व्यवस्था बदली गई है। अब लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को उनकी रुचि के अनुसार प्रशिक्षण मिलेगा। 
विज्ञापन

पहले सेना भर्ती रैली में ट्रेड्समैन अभ्यर्थियों को 16 सौ मीटर रेस, प्री मेडिकल टेस्ट, प्राइमरी परफार्मिंग टेस्ट और मेडिकल पास करने के बाद एप्टीट्यूड टेस्ट देना होता था। उन्हें पद के अनुसार अपना कौशल दिखाना होता था। इससे संबंधित सामान का इंतजाम भी करना होता था। इसके चलते दूर से आने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी उठानी पड़ती थी। सेना भर्ती बोर्ड लखनऊ के डायरेक्टर पीडीएस बल ने बताया कि अब ट्रेड्समैन अभ्यर्थियों का एप्टीट्यूड टेस्ट नहीं होगा। परीक्षा में सफल होने के बाद उनकी रुचि के अनुसार ट्रेनिंग मिलेगी।
विज्ञापन


ट्रेड्समैन के पद
हाउस कीपर, मेस कीपर, बुड वर्कर, ड्रेसर, उपकरण रिपेयर, टेलर, कॉबलर, कुक,  कॉरपेंटर, पेंटर एवं डेकोरेटर, सपोर्ट स्टॉफ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें