फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हवाई नहीं, जमीनी होंगी योजनाएं

Thu, 07 Jul 2016 01:42 AM IST
आदर्श त्रिपाठी/कानपुर
विज्ञापन
6 जुलाई को छपी खबर - फोटो : amarujala
विज्ञापन
केडीए, आवास विकास परिषद समेत अन्य सरकारी विभाग जमीन का 100 फीसदी कब्जा लेने या फ्लैट निर्माण के बाद ही योजना लांच कर सकेंगे। इस वर्ष जनवरी में जारी इस शासनादेश के अनुरूप केडीए ने योजनाएं लांच करने की रूपरेखा बना ली है। 
विज्ञापन


इस आधार पर केडीए अगस्त में शहर की पहली समाजवादी आवास योजना लांच करेगा। फ्लैट पाने वालों को पजेशन (कब्जा) के लिए इंतजार नहीं करना होगा। अगस्त में लांच योजना का ड्रा सितंबर तक होगा। केडीए ने फ्लैटों का निर्माण करीब 70 फीसदी पूरा कर लिया है। नवंबर-2016 में फ्लैट बन जाएंगे।


केडीए और आवास विकास की कई योजनाएं जमीन न मिलने के कारण पंजीकरण-आवंटन होने के वर्षों बाद भी  पूरी तरह से धरातल पर नहीं उतर पाईं हैं। पूरे प्रदेश में कमोबेश यही स्थिति है। इससे स्कीम के आवेदकों को पजेशन के लिए वर्षों का इंतजार करना पड़ता है। आर्थिक, मानसिक रूप से परेशान आवेदकों ने विभागों के खिलाफ केस भी  दायर कर रखे हैं। प्रदेश सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए शासनादेश जारी किया था। नई योजना में शहरवासियों को 3800 फ्लैटों का तोहफा मिलेगा।
विज्ञापन


शताब्दी नगर में निर्माणाधीन टू बीएचके वाले इन फ्लैटों की कीमत 22.50 लाख और 25.50 लाख रुपये रखी गई है। इस कीमत में सर्विस टैक्स भी शामिल है। पांच मंजिला टॉवर में बने फ्लैट का कवर्ड एरिया 67 वर्गमीटर होगा। इसमें लिफ्ट लगी होगी। इसे स्वतंत्रता दिवस पर लांच करने की कोशिश की जा रही है।  

केडीए वीसी जयश्री भोज ने बताया कि समय पर योजनाएं पूरी न होने का खामियाजा आवेदकों को उठाना पड़ता है। समाजवादी योजना के अंतर्गत फ्लैटों की योजना जल्द लांच की जाएगी। योजना के फ्लैट ऑल इनक्लूसिव रेट पर आवंटित होंगे। 
विज्ञापन


सैंपल फ्लैट तैयार
केडीए ने रतनपुर में रामलीला मैदान के पास योजना के सैंपल फ्लैट तैयार कर लिए हैं। शहरवासी इन्हें देखकर खरीदने का फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें