फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: न संकेतक, न सुरक्षित सड़क, डिवाइडर भी गायब

Tue, 16 Dec 2025 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर-झांसी हाईवे पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। कई स्थानों पर सड़क के डिवाइडर पूरी तरह गायब हैं। वहीं, सड़क भी जगह-जगह उखड़ी है और जानलेवा गड्ढे अब तक भरे नहीं गए हैं। जिम्मेदार इन खामियों को दुरुस्त न कराकर राहगीरों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी ने सोमवार को पड़ताल कर हकीकत जांची तो भोगनीपुर से माती तक वैध कट, मोड़ वाले स्थानों और सर्विस लेन की शुरुआत पर आवश्यक संकेतक नहीं दिखे। देवीपुर पुल के ऊपर का डिवाइडर भी समतल दिखा। इससे एक लेन से दूसरे लेन पर वाहन के जाने का खतरा बना है। सुबह और रात को कोहरा होने पर हालात और बिगड़ जाते हैं।
दृश्यता कम होने पर बिना डिवाइडर और संकेतकों के वाहन चालकों को सड़क की सही स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे आम लोगों के साथ-साथ रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की जान पर जोखिम मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने हाईवे पर डिवाइडर लगाने, गड्ढों की मरम्मत कराने और सभी कट व मोड़ पर स्पष्ट संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन

...........................
सीन-1
कानपुर-झांसी हाईवे पर देवीपुर ओवर ब्रिज पर बीच सड़क के डिवाइडर टूटे हैं। इससे कोहरे में हादसे का खतरा बना है। वहीं कानपुर जाने वाली लेन पर उतरते ही गड्ढे हैं। इसके नीचे की सर्विस रोड भी खराब है। कोहरे में यह हादसे का कारण बन सकती है।
.......................
सीन-2
डींघ से छतेनी तक की सड़क अभी बदहाल है। सोमवार को भी सड़क पर गड्ढे दिखे। इन गड्ढों से बचकर ऑटो व बाइक सवार किनारे की तरफ से जाते दिखे। इतना ही नहीं काफी दूर तक सफेद पट्टी भी गायब दिखी। सफेद पट्टी का न हाेना और जानलेवा गड्ढे कोहरे में हादसे की वजह बन सकते हैं।
.................
सीन-3
भोगनीपुर ओवर ब्रिज के पास घाटमपुर व सिकंदरा की ओर का कुछ हिस्सा हाईवे की क्षेत्र में है। चौराहा से पुखरायां आने की तरफ पुल के नीचे डिवाइडर टूटे हैं। इससे सड़क व पुल के डिवाइडर का हिस्सा मिल गया है। यहां पर लोग अपने वाहन भी खड़ा करते हैं। कोहरे की धुंध में यह भी हादसे का कारण बन सकता है।
...............
सीन-4
हाईवे के बीच डिवाइडर पर कई जगह कट नहीं बंद किए गए हैं। इससे अन्ना मवेशियों की चहल कदमी रहती है। सोमवार को हाईवे के बीच डिवाइडर पर काले रंग के मवेशी बैठे दिखे। रात के अंधेरे में यह वाहन चालकों को भी नजर नहीं आएंगे। इससे हादसे होने का खतरा बना हुआ है।
...................
वर्जन..................
जिन स्थानों पर डिवाइडर टूटे हैं, संकेतक नहीं है उन्हें चिह्नित कराया जा रहा है। सड़क मरम्मत का काम भी शुरू होने वाला है। सर्विस लेन के किनारे लोहे की जालियां लगवाई जा रही है। सड़क सुरक्षा के सभी इंतजाम समय से किए जाएंगे। - अभिषेक लोडवाल, परियोजना निदेशक, एनएचएआई झांसी
विज्ञापन

..........................
कोहरे में सफर करते समय इन बातों पर रखें ध्यान-

- आगे जा रहे वाहन से निश्चित दूरी बनाकर चलें।
- सड़क के बाएं किनारे व उस पर बनी सफेद पट्टियों को देखकर चलें।

- वाहन की हेडलाइट लो-बीम पर रखें। कोहरे में हाईबीम हेडलाइट की रोशनी बिखर जाती है।
- हाईवे पर बनी पीली लाइन का पालन करें।

- हेडलाइट के साथ फॉग लाइट भी अवश्य जलाकर रखें।
- वाहन की गति कम रखें ताकि अचानक कुछ आने पर कंट्रोल किया जा सके।

- कोहरे में सुरक्षित रास्ता मिलने तक ओवरटेक करने से बचें।
- वाहन के पीछे रिफ्लेक्टर लगा कर रखें।
- हाईवे पर किनारे कभी वाहन खड़ा न करें।

- हाईवे पर बनी पार्किंग में वाहन खड़ा करें।
- अपनी गाड़ी के ब्लिंकर्स को ऑन रखें, ताकि दूसरे वाहन चालकों को आपका वाहन दिख सके।
- सुबह-शाम को ड्राइव करने से बचें, कोहरे में ज्यादा हादसे इसी समय होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें