फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: दस दिन से बिजली न आने पर भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, दही चौकी पुरवा मार्ग किया जाम

Sat, 13 Jul 2019 01:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दही चौकी पुरवा मार्ग किया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में दस दिन से बिजली न आने से आक्रोशित ग्रामीणों ने दही चौकी पुरवा मार्ग जाम कर दिया। बिछिया विकासखंड के पड़री खुर्द और पड़री कला गांव में पिछले 10 दिन से बिजली नहीं आ रही है। लगातार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो शानिवार को ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन


भारी संख्या में ग्रामीणों ने पुरवा दही चौकी मार्ग जाम कर दिया। 1 घंटे तक जाम लगने से करीब 15 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गयी। ग्रामीण बिना अधिकारियों के मौके पर आए जाम खोलने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों ने पावर हाउस के कर्मचारियों को भी वहीं रोक रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें