फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिटौरा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ पेश हुआ अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर भिटौरा ब्लॉक प्रमुख रेनू सिंह पत्नी महेंद्र सिंह उर्फ टीपू सिंह के विरोध में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी संजीव सिंह के समक्ष शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्यों ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुुुशील मिश्र के साथ जाकर जिलाधिकारी से कलक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। सभी सदस्यों का नेतृत्व जमरांवा के अंशू सिंह ने किया। भिटौरा ब्लॉक में कुल 103 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। अंशू सिंह का दावा है कि इनमें से 61 सदस्यों ने वर्तमान प्रमुख रेनू सिंह के विरोध में अविश्वास के लिए कदम आगे बढ़ा दिए हैं।
इन 61 में से 54 सदस्यों ने अंशू सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में उपस्थित होकर जिलाधिकारी संजीव सिंह के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किया। जिसे स्वीकारते हुए जिलाधिकारी ने अविश्वास मत साबित करने के लिए शीघ्र ही तिथि निर्धारित करने का आश्वासन दिया है। डीएम ने बताया है कि इस संबंध में डीपीआरओ से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ अविश्वास मत की नियमावली के तहत फाइल प्रस्तुत करेंगे। ऐसे समय में जब ब्लॉक प्रमुख का कार्यकाल महज छह माह का ही बचा है, तब अविश्वास प्रस्ताव पेश होने सभी को आश्चर्यचकित कर रहा है। अचानक से अविश्वास प्रस्ताव लाए जानेे को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।
क्षेत्र में चर्चा है कि ब्लॉक प्रमुुख रेनू सिंह के पति महेेंद्र सिंह का अपने भाइयों से विवाद ही अविश्वास का कारण बना है। भाइयों की आपसी कलह ने ही इस अविश्वास को जन्म दिया है। डीपीआरओ अजय आनंद सरोज से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी वह अवकाश पर हैं, उन्हें इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पंचायत राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
प्रमुख के खिलाफ लामबंद हुए सदस्यों का आरोप है कि ब्लॉक में उनकी आवास को तरजीह नहीं दी जाती थी। कई प्रस्तावों को बिना बीडीसी सदस्यों की सहमति के ही पास करा लिया गया। जिसके विरोध में अविश्वास लाया जा रहा है।
ब्लाक प्रमुुख के विरोध मेें अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वालो में बीडीसी सदस्य नोजो, वीरेंद्र सिंह, राम स्वरूप, सूरसती, लाल सिंह, विमला, सावित्री, साबाना, कमलेश कुमारी, राकेश, बाबूलाल, रतिया, फूलमती, दिनेश, अजीत सिंह, झूूरीलाल, नरेंद्र, रघुनाथ, मेवालाल, राजेश सिंह, ननकी देवी, मीरा देवी, सूरजकली, सावित्री देवी, अमर, गोमतीद़ेवी, अनिल, कंधई, मोहम्मद शकील, रामबाबू सिंह, बिहारी लाल, मिथुन पटेल, सुधा देवी, मीरा देवी, बदरून निशा, रीता देवी, सुनीता देवी, श्यामपति, शिवसागर, अंजू देवी, हरिश्चंद्र, रामबाबू सिंह, बिहारी लाल, रामदोयाल, रिजवाना बेगम, ननकी देवी, राजेश कुमार, संतराम, राजेंद्र कुमार, शिवदेवी, हरीबाबू, सच्चिदानंद, रघुराज, पूनम, महेंद्र कुमार, राजेश, शियाकली, जयकरन, राहुल कुमार, शिवकली और रामू शामिल रहे।
भिटौरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ललित उर्फ लल्ली सिंह ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव में जो हलफनामे लगाए गए हैं वह सारे फर्जी हैं। मेरे भाइयों ने बीडीसी सदस्यों को आवास का लालच देकर उन्हें धोखे में रखा और हलफनामे पर दस्तखत करा लिए हैं। पिछले महीने की तीन तारीख को क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक हुई थी। जिसमें 89 सदस्य मौजूद थे और किसी को किसी प्रकार की आपत्ति नहीं थी। जब मुझे अविश्वास की नोटिस प्राप्त होगी, तब मैं अपना पक्ष रखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें