फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विधानसभा अध्यक्ष के घर के पास चोरी मामले में नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के सफीपुर प्रथम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर मकान में लाखों की चोरी में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने माननीय के घर से ढाई किलोमीटर तक के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को शुक्रवार को खंगाला है लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


जेके कॉलोनी निवासी कमलेश चंद्र मिश्रा के मकान में उर्मिला सब्बरवाल, मुस्कान और सीमा किरायेदार हैं। इनके घर गुरुवार को चोरी हो गई थी। पुलिस ने मकान के आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहीं, ढाई किमी में लगे करीब 80 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को देखा लेकिन कोई भी संदिग्ध कैद नहीं हुआ। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया कि लगातार टीमें फुटेज खंगाल रहीं हैं। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें