कानपुर। बर्रा में पौधों को पानी दे रही महिला को गोली मारने वाले का सुराग नहीं लग सका है। महिला के जेठ ने अज्ञात पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गोली चलाने वाले का सुराग लगाने के लिए आस पास के कैमरे खंगाले लेकिन कोई संदिग्ध नजर नहीं आया। महिला को परिजनों ने हैलट में भर्ती कराया है।
बर्रा-पांच निवासी मुकेश शर्मा की पत्नी ज्ञानशीला को सोमवार शाम करीब 6:30 बजे छत पर पौधों को पानी देते समय संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई थी। गोली कमर के नीचे लगी थी। गोली हड्डी में फंसी हुई है। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आसपास के सीसी कैमरे खंगालने के बाद भी गोली चलाने वाले पता नहीं चल सका है। अगर, गोली निकल आती है तो घटना के खुलासे में मदद मिलेगी। (संवाद)