फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्कूली वाहनों पर नहीं कसी नकेल, बिना फिटनेस दौड़ रहे 84 वाहन

Tue, 29 Jul 2025 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में पंजीकृत 610 स्कूली वाहनों में 84 वाहन बिना फिटनेस व परमिट के ही सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। जबकि शासन ने इन वाहनों के लिए मानक तय कर रखे हैं। परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों के संचालकों व स्कूल प्रबंधन को नोटिस भी जारी किया है, लेकिन इसका कोई खास असर होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


जिले के परिवहन विभाग में स्कूली वाहन के रूप में 426 बस व 184 मैक्सी कैब दर्ज हैं। जबकि सड़क पर व स्कूल के बाहर ई-रिक्शा व ऑटो चालक बच्चों को लेकर जाने व लाने का काम करते नजर आ रहे हैं। वहीं चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मी सब कुछ देखते हुए भी अनजान बने बैठे रहते हैं। शायद इन्हें किसी बड़े हादसे का इंतजार है।

एआरटीओ ने करीब दो माह पहले बिना फिटनेस के दौड़ रहे 110 वाहनों की सूची तैयार कर कुछ दिन पहले अभियान चलाया। जिसके बाद 26 वाहन संचालकों ने स्वचालित परीक्षण स्टेशन (एटीएस) पहुंच मानकों को पूरा किया, लेकिन कुछ दिन बाद ही विभाग के तेवर ठंडे हो गए और 84 वाहन बिना फिटनेस ही बच्चों को लेकर जाने व वापस आने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


.................

डीएम के निर्देश सख्त, जिम्मेदार मस्त

जिलाधिकारी ने बैठक कर बिना फिटनेस के चल रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। जिसमें परिवहन विभाग के अधिकारी डीआईओएस व बीएसए द्वारा बनाई गई टीम के साथ स्कूलों में पहुंच वाहनों का निरीक्षण करेंगे और अधूरे कागजात पाए जाने पर वाहन पर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। इसके बावजूद जिम्मेदार कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

.................

वर्जन.......

जिलाधिकारी के निर्देश पर पीटीओ के साथ टीम गठित कर स्कूली वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बिना फिटनेस के मिलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही डीआईओएस व बीएसए को पत्र लिख टीम बनाने को कहा गया है। जल्द ही स्कूलों में जाकर वाहनों की जांच की जाएगी। - प्रशांत तिवारी, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन

......................

इन बिंदुओं पर होती है फिटनेस जांच
- स्कूली वाहन का रंग पीला हो

- आगे-पीछे ऑन स्कूल ड्यूटी लिखा हो

- खिड़कियों पर लोहे का ग्रिल हो

- आग बुझाने के लिए फायर सिस्टम हो

- इमरजेंसी नंबर लिखा हो

- वाहन में एक सहायक हो

- दरवाजे पर लाक सिस्टम हो

- फस्ट एंड बाॅक्स हो

- स्पीड गवर्नर लगा हो

- ड्राइवर के पास डीएल हो

- गाड़ी में जीपीएस या सीसीटीवी कैमरा हो

- ड्राइवर का पुलिस वेरीफिकेशन हो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें