फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: काव्यपाठ में नित्या कटियार, स्टैंड अप कॉमेडी में हृदिका प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से शुक्रवार को दीनदयाल सभागार में गुलमोहर 2.0 ओपन माइक प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें विद्यार्थियों ने कविता, गीत, गजल, कहानी और स्टैंड अप कॉमेडी से अपनी प्रतिभा दिखाई। काव्यपाठ में नित्या कटियार प्रथम, अदिति सचान द्वितीय और शिवेंद्र सिंह तृतीय रहे। स्टैंड अप कॉमेडी में हृदिका प्रथम, वर्षा द्वितीय और सुनैना तृतीय रहीं। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रसिद्ध कवयित्री एवं गीतकार नीरू श्रीवास्तव ने अपनी लोकप्रिय कविताओं का पाठ कर मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल शर्मा ने की जबकि समन्वयक डॉ. ओम शंकर गुप्ता और डॉ. रश्मि गौतम रहे। कार्यक्रम में डॉ. विशाल ने कहा कि पत्रकारिता विभाग विद्यार्थियों की सृजनात्मकता और आत्म अभिव्यक्ति को निखारने का माध्यम बन रहा है। गुलमोहर इसी दिशा में एक पहल है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। मौके पर डॉ. जितेंद्र डबराल, डॉ. दिवाकर अवस्थी, डॉ. हरिओम कुमार, डॉ. योगेंद्र कुमार पांडेय, सागर कनौजिया, प्रेम किशोर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें