एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (निमसेट) 2019 का परिणाम जारी होने के बाद अब देशभर के सभी 11 एनआईटी में दाखिले के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया नौ जून से ही शुरू हो जाएगी। निमसेट 2019 में सफल उम्मीदवार नौ जून से 13 जून तक ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग एंड लॉकिंग कर सकेंगे। इसके बाद 15 जून को सीट अलॉटमेंट की पहली सूची जारी की जाएगी।
इस बार देशभर के सभी एनआईटी में कुल 827 सीटों पर दाखिला मिलेगा। इसमें 58 सीटें आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण वर्ग के छात्रों के लिए ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत बढ़ाई गई हैं। इसके अलावा निमसेट की रैंकिंग के आधार पर ही एचबीटीयू और दिल्ली की गुरु गोविंद सिंह यूनिवर्सिटी के एमसीए पाठ्यक्रम में भी दाखिला होगा। एचबीटीयू में 12 जून से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। यहां 74 सीटों पर दाखिला दिया जाना है।