फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अकबरपुर सीट से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी निशा सचान ने भरा पर्चा, गलतियों पर थमाया गया नाेटिस

Thu, 04 Apr 2019 11:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी निशा सचान ने भरा पर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात की अकबरपुर संसदीय क्षेत्र से सपा और बसपा गठबंधन प्रत्याशी निशा सचान ने पर्चा दाखिल किया। अकबरपुर से एक और नामांकन हुआ है। शहर संसदीय क्षेत्र से एक पर्चा भरा गया है। तीनों के नामांकन पत्रों में कई तरह की गलतियां होने पर रिटर्निंग आफीसर ने नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन


शहर से सात लोग 11 और अकबरपुर से पांच लोग 12 नामांकन पत्र ले गए हैं। अकबरपुर से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के लिए नामांकन पत्र अरविंद सचान ले गए। निशा सचान दोपहर 1:37 बजे कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने एडीएम सिटी की कोर्ट में रिटर्निंग आफीसर/मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी को एक सेट में अपना पर्चा दिया।

 
Trending Videos

निशा सचान के शपथ पत्र (फार्म 26) में कई कॉलम नहीं भरे गए थे

पर्चे के साथ बसपा से प्रत्याशिता का सर्टिफिकेट लगा था। निशा सचान के शपथ पत्र (फार्म 26) में कई कॉलम नहीं भरे गए थे। आपराधिक इतिहास में लागू नहीं के कुछ कॉलम छोड़ दिए गए हैं। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है लेकिन सभी कॉलम भरे जाने थे। इनमें लागू है या लागू नहीं है, लिखना था।

रिटर्निंग आफीसर ने उन्हें गलतियां सुधार के लिए नोटिस दी है। अकबरपुर संसदीय क्षेत्र से ही राष्ट्रीय उत्थान पार्टी के प्रत्याशी राम गोपाल ने नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने पुराने बैंक खाते का ब्योरा दिया है। नामांकन पत्र के साथ चुनाव खर्च के लिए खोले गए नए बैंक खाते का ब्योरा देना था। इसलिए उन्हें भी नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

निशा सचान के पास कुल 91 लाख 43 हजार 177 रुपये की चल-अचल संपत्ति है

शहर संसदीय क्षेत्र से आजाद भारत पार्टी (डेमोक्रेटिक) प्रत्याशी शिवम कुशवाहा ने नामांकन कराया। नामांकन पत्र में कई कॉलम न भरे जाने पर नोटिस दिया गया है। निशा सचान के पास 54.68 लाख रुपये के सोने के जेवरात हैं। उनके पास कुल 91 लाख 43 हजार 177 रुपये की चल-अचल संपत्ति है।

निशा सचान के पति संजय सचान के पास पांच करोड़ 48 लाख 80 हजार 269 रुपये की संपत्ति है। उनके बेटे वैभव के पास 86 लाख 51 हजार 970 रुपये की संपत्ति है। निशा ने आगरा विश्वविद्यालय से 1993 में परास्नातक की डिग्री ली है। उनके खिलाफ किसी तरह का आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें