वूमेन अंडर 23 सेंट्रल जोन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को नौ विकेट से हराया। विदर्भ ने राजस्थान को हराया।
कमला क्लब में टॉस जीतकर पहले छत्तीसगढ़ की टीम 45.5 ओवरों में 57 रन पर सिमट गई। यूपी की अल्का सिंह ने चार विकेट झटके। अदिति और शेफाली ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में उतरी यूपी की टीम ने 12.1 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य पा लिया।
दीपि्त ने 25, एकता ने 24 रन बनाए। प्रिया ने एकता का विकेट लिया। जीत से यूपी को चार अंक मिले। ग्रीनपार्क में विदर्भ ने राजस्थान को 14 रनों से हराया और चार अंक हासिल किए। विदर्भ ने टॉस जीतकर 50 ओवरों में आठ विकेट पर 215 रन बनाए।
बीएस फूलमली ने 117 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 106 व एसआर मेश्राम ने 40 रन बनाए। एस बिश्नोई ने दो विकेट लिए। जवाब में राजस्थान की टीम 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी। बीएन मीणा ने 56 रन बनाए। डीडी पारिख ने दो और एनटी कोहली ने एक विकेट लिया।