फोटो-11- बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राएं। स्रोत प्रबंधक
मूसानगर। जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के बाद नगर के सीपीकेयू इंटर काॅलेज के नौ छात्र-छात्राओं ने मंडल में जगह बनाई है। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर स्कूल के शिक्षकों ने उन्हें बधाई देकर हौसला बढ़ाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. एपी सिंह ने बताया कि चार सितंबर को क्षेत्रीय इंटर कॉलेज फत्तेपुर रोशनाई में जिला स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें अंडर-19 और अंडर-17 में विद्यालय के आठ छात्र व चार छात्राओं ने भाग लिया था। इसमें से तीन छात्राओं सेजल खिरियनपुरवा, भाग्यवती व साक्षी मनकी कला, कुरारा हमीरपुर तथा छह छात्रों मूसानगर के हर्षित, दीपू शर्मा, जितेंद्र कुमार, भिराजुल, अल्तमस एवं उमराहट हमीरपुर के दीपक का चयन मंडल स्तरीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में हुआ है।
उन्होंने बताया कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता 13 सितंबर को कानपुर में आयोजित की जाएगी। जिला स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के बाद शनिवार को बच्चे स्कूल पहुंचे। जहां पर शिक्षक संदीप कुमार, हिमांशु गुप्ता, एसपी ओझा समेत समस्त स्टाफ ने बधाई दी। साथ ही खेल के प्रति सभी बच्चों को रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे ही बच्चे आगे चलकर देश का नाम रोशन करते है।