फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूथ आइडियाथॉन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय के नौ विद्यार्थियों के आइडिया चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सीबीएसई की यूथ आइडियाथॉन प्रतियोगिता में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय नवाबगंज के छात्रों ने परचम लहराया। इसमें पूरे देश से आए एक लाख से अधिक प्रस्तावों में सिर्फ दो हजार आइडिया का चयन किया गया।
विज्ञापन


इसमें विद्यालय के नौ विद्यार्थियों के आइडिया भी शामिल हुए। विद्यालय के अक्षित तिवारी ने सभी के लिए सस्ती, सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध स्मार्ट मोबिलिटी व्यवस्था विकसित करने पर विचार दिया।

अथर्व शंकर दीक्षित ने ग्रामीण क्षेत्रों की स्थानीय समस्याओं के समाधान पर आधारित आइडिया दिया। इनके साथ ही अनाया गुप्ता, छवी, देवाग्य शुक्ल, शुभ पांडेय, उर्जित सिंह, दिव्यांश देव द्विवेदी और संकल्प के प्रस्ताव भी चयनित हुए। प्रधानाचार्य राकेश त्रिपाठी ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की रचनात्मकता और परिश्रम का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें