फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मैनेजिंग डायरेक्टर समेत नौ पर पांच लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रेलबाजार थानाक्षेत्र निवासी मौलवी ने एसआरजीपी काॅर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर समेत नौ लोगों पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने रेलबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



सुनहली मस्जिद के मौलवी जाहिर अहमद ने बताया कि हैरिसगंज स्थित गैंजेसनगर में 32 हजार रुपये में दुकान बुक की थी। प्रतिमाह 10,669 रुपये किस्त के रूप में रकम अदा करनी थी। रकम अदा होने पर रजिस्ट्री उनके नाम करने की बात तय थी। बताया कि 28 किस्तों में काॅर्पोरेशन को 4,67,771 रुपये दे चुके हैं। उन्होंने बाकी रकम देकर रजिस्ट्री करने के लिए कहा। आरोप है कि 16 अगस्त को वह काॅर्पोरेशन के कार्यालय पहुंचे तो कर्मचारियों ने उनसे पांच लाख रुपये और मांगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर भगा दिया। थाने में सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली।


रेलबाजार थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश एसआरजीपी कार्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन भटनागर और प्रकाश कानौडिया समेत सात अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें