कानपुर-आगरा हाईवे पर सड़क हादसा, दो की मौत
- फोटो : गूगल
औरैया के अछल्दा में अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों से भरी पिकअप गुरुवार की देर रात अनियंत्रित होकर इटैली चौकी के नहर के पास स्थित खेरा गांव में पलट गई। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। हादसे में नौ लोग घायल हो गए।
घायलों को अछल्दा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर तीन लोगों को रेफर किया है। गुरुवार की रात साढ़े 10 बजे के करीब हुई दुर्घटना में राकेश कुमार, गुड्डू, यदुवीर, जोगेंद्र, राजेश कुमार, सर्वेश कुमार, शिवकुमार, जयवीर, रामबोला, निवासीगण चंद्रपुरा भर्थना जनपद इटावा के लोगों को चोटें आई हैं।
सभी लोग झींझक (कानपुर देहात) गए हुए थे, जहां से एक रिश्तेदार महिला का अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों में जयवीर, राकेश, जोगेंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया है।