फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: कोहरे में बेकाबू होकर पिकअप पलटी नौ घायल, अंतिम संस्कार से लौट है थे लोग

Fri, 27 Dec 2019 08:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
कानपुर-आगरा हाईवे पर सड़क हादसा, दो की मौत - फोटो : गूगल
विज्ञापन
औरैया के अछल्दा में अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों से भरी पिकअप गुरुवार की देर रात अनियंत्रित होकर इटैली चौकी के नहर के पास स्थित खेरा गांव में पलट गई। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। हादसे में नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को अछल्दा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर तीन लोगों को रेफर किया है।  गुरुवार की रात साढ़े 10 बजे के करीब हुई दुर्घटना में राकेश कुमार, गुड्डू, यदुवीर, जोगेंद्र, राजेश कुमार, सर्वेश कुमार, शिवकुमार, जयवीर, रामबोला, निवासीगण चंद्रपुरा भर्थना जनपद इटावा के लोगों को चोटें आई हैं।

सभी लोग झींझक (कानपुर देहात) गए हुए थे, जहां से एक रिश्तेदार महिला का अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों में जयवीर, राकेश, जोगेंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें