फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपी टी-20 के लिए पूर्व क्रिकेटरों की नौ कमेटियां बनाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के लिए गवर्निंग काउंसिल ने नौ अलग-अलग कमेटियों का गठन किया है। इसमें पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट संघों के पदाधिकारी शामिल हैं। यह कमेटियां लीग की पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने के साथ खिलाड़ियों के खेल पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन


गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने बताया कि आयोजन समिति में प्रदेश के विभिन्न जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। समिति में आगरा के सुनील जोनसन, मैनपुरी के बीडी शुक्ला, फर्रुखाबाद के मोहनलाल अग्रवाल, अलीगढ़ के फैजल शेरवानी, सोनभद्र के अजीत खान, सहारनपुर के आनंद पाठक, गाजीपुर के शाश्वत सिंह, सुलतानपुर के असद अहमद और कानपुर के संजय तिवारी को शामिल किया गया है। प्रदेश की क्रिकेट प्रतिभाओं को परखने की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर गोपाल शर्मा, शशिकांत खांडेकर, प्रवीण कुमार, राहुल सप्रू और रिजवान शमशाद को दी गई है।

स्वागत समिति में गाजीपुर के संजीव सिंह, आगरा के राजेश सहगल, बाराबंकी के सीए जावेद, जौनपुर के सिद्धार्थ सिंह, सहारनपुर के लतिफुर रहमान और सौरभ त्रिपाठी को शामिल किया गया है। मेडिकल कमेटी में रायबरेली के डा. मनीष चौहान और प्रयागराज के डा. मुस्तफा हुसैन हैं। व्यवस्था कमेटी और सीनियर सलाहकार कमेटी का भी गठन किया गया है। यूपीसीए के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विभिन्न जिलों की क्रिकेट इकाइयों के प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें