प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नगर निकाय चुनाव में सपा के प्रचार की कमान पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव को मिली है। इसी कड़ी में वह 24 अप्रैल को यहां पार्टी का चुनावी बिगुल फूंकने आ रहे हैं। सपा ने वंदना बाजपेई को मेयर प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है। बताया जा रहा है कि शिवपाल यादव की सपा समर्थकों में अधिक मांग होने की वजह से प्रचार लोगों को जोड़ने का जिम्मा उन्हें दिया गया है।
वह शाम चार बजे लखनऊ से महानगर आएंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इसी बैठक से चुनाव को लेकर आगे की रणनीति को अमली जामा पहनाया जाएगा। यह भी पता चला है कि शिवपाल यादव अपने आगे के महानगर से जुड़े कार्यक्रमों के दौरान लोगों से मिलने घर-घर भी जा सकते हैं। इसे लेकर पार्टी के अंदर तैयारी चल रही है। पार्टी के अनुसार 24 को जीटी रोड गुंजन सिनेमा स्थित उनके आगमन के बाद आगे के कार्यक्रम तय किए जाएंगे।