फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: धुंध से रात में दृश्यता शून्य, हवा चलने से बढ़ी ठिठुरन

Sun, 01 Feb 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। मौसम में हुए बदलाव से शुक्रवार रात को घना कोहरा रहा। हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई। शनिवार सुबह भी धुंध छाई रही। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए निकले। वहीं लोग अलाव का सहारा लिए रहे। इधर दिन भर बादल छाए रहने से किसान लाही व धनिया की फसल में नुकसान होने का अनुमान लगा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम होते ही कोहरा की धुंध से दृश्यता शून्य हो गई। रात में हालात ऐसे हो गए कि पास का दिखाई नहीं पड़ा। शनिवार सुबह 11 बजे तक ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे लेकिन दिनभर ठंड और धुंध से राहत नहीं मिली। शाम होते ही ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। रामजी, सोबरन लाल, लाखन सिंह, बब्लू, ज्ञानेश कुमार ने बताया कि मौसम के करवट लेने से ठंड बढ़ी जिससे बच्चे-बूढ़े बेहाल हैं। फसल में गेहूं की फसल को फायदा है।
वहीं, धनिया और लाही की फसल को नुकसान लग रहा है। बादल रहने के कारण लाही में कीड़ा लगने के साथ फूल डूब रहा है, जो फली निकल रही है उसका दाना भी खराब हो रहा है। धनिया में भी खराब हो रही है। ठंड के साथ धूप निकलती रहे तो सभी फसल अच्छी रहें। जनवरी में गर्मी जैसी स्थित हो जाने से अलाव ठंडे हो गए थे। गर्म कपड़े भी लोगों ने रख दिए थे लेकिन जनवरी जाते जाते फिर से अलाव जलाए जाने लगे और गर्म कपड़े भी निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें