फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षिका अनामिका प्रकरण: अनामिका शुक्ला के टीईटी प्रमाण पत्र से पाई निधि ने नौकरी, बार कोड से हुआ खुलासा

Wed, 24 Jun 2020 09:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फर्जी शिक्षिका अनामिका प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कायमगंज की वार्डन निधि गुप्ता का टीईटी प्रमाण पत्र सत्यापन में अनामिका शुक्ला का निकाला। वार्डन ने कूटरचित तरीके से अनामिका के टीईटी प्रमाण पत्र को अपने नाम बनाकर नौकरी के लिए दाखिल किया था।
विज्ञापन


इसका खुलासा बार कोड से ऑनलाइन सत्यापन में हुआ है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के मूल अभिलेखों, आधार कार्ड व पैन कार्ड का ऑनलाइन सत्यापन चल रहा है।

इसके बाद ऑफलाइन भी सत्यापन होगा। ऑनलाइन सत्यापन में कायमगंज की वार्डन निधि गुप्ता के टीईटी प्रमाण पत्र के बार कोड से जांच की गई तो वह वह अनामिका शुक्ला का निकाला। ये प्रमाण पत्र वर्ष 2015 का है।
विज्ञापन


इससे अनामिका शुक्ला प्रकरण के मास्टर माइंड पुष्पेंद्र से वार्डन निधि गुप्ता के तार जुड़ने का संकेत मिल रहा है। बीएसए लालजी यादव ने बताया बा विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारियों के शैक्षिक अभिलेख, आधार कार्ड, पैन कार्ड का सत्यापन चल रहा है। इसमें प्रमाण पत्र के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें