फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एक बार फिर एनआईए ने की बड़ी छापेमारी

Tue, 28 Mar 2017 02:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी में एकबार फिर एनआई की बड़ी छापेमारी की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्नाव जिले में एनआईए ने दो ठिकानों पर दबिश दी है। जानकारी मिली है कि एनआई की टीम एक संदिग्ध को साथ लेकर इन ठिकानों पर पहुंची थी।  
विज्ञापन


सुबह तकरीबन ग्यारह बजे एनआई टीम के एसपी दीपक कुमार समेत कुल चार गाड़ियां यहां पहुंची। टीम पहले रेलवे स्टेशन रोड मस्जिद और फिर टिसियाना मोहल्ला शिया वाली मस्जिद गई। इस दौरान दोनों जगहों की फोटोग्राफी की गई है।

एनआईए टीम के इतने लोगों को एक साथ देखकर स्थानीय लोगों के दहशत में आ गए। लोग एक-दूसरे से पूछते नजर आए कि माजरा क्या है। लेकिन जब तक लोगों को कुछ समझ आता तब तक टीम अपना काम खत्म कर लखनऊ हाइवे की ओर रवाना हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें