दर्शनपुरवा स्वास्थ्य केंद्र पर हड़ताल
- फोटो : amar ujala
कानपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। 53 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (यूपीएचसी) में 30 से अधिक केंद्र बंद हैं। वहीं, 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और 42 डीटीसी में भी सेवाओं पर असर पड़ा है। टीकाकरण और ओपीडी बाधित होने से मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
एनएचएम में संविदा पर तैनात डॉक्टर, फार्मासिस्ट, टेक्निशियन, स्टाफ नर्स और अन्य संविदा कर्मी समान कार्य के लिए समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कई कर्मचारी लखनऊ में चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने गए हैं। इससे जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी में सुबह से ही पर्चा काउंटर पर लंबी कतारों में लगने के बाद जब मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं, तो कई जगह डॉक्टर व अन्य कर्मचारी नहीं मिल रहे हैं।