फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रामादेवी-जाजमऊ NH-27 पर सफर होगा आसान, NHAI ने शुरू किया ओवरले और मरम्मत का काम

Tue, 28 Apr 2026 05:04 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के जाजमऊ से रामादेवी खंड पर सड़क सुधार और रखरखाव कार्य तेज कर दिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस महत्वपूर्ण मार्ग के रखरखाव के लिए कार्यदायी संस्था की नियुक्ति कर दी है।
विज्ञापन
हाईवे पर काम करती मशीनें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के जाजमऊ–रामादेवी खंड पर यात्रा करने वाले वाहन स्वामियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस महत्वपूर्ण खंड के कायाकल्प की योजना पर काम शुरू कर दिया है। राजमार्ग के समुचित रखरखाव और सुधार के लिए एक विशेष कार्यदायी संस्था (एजेंसी) की नियुक्ति कर दी गई है, जिसने मौके पर कार्य प्रारंभ कर दिया है।

विज्ञापन


सड़क की मजबूती के लिए 'ओवरले' का काम जारी
एनएचएआई के मुताबिक, वर्तमान में इस खंड पर सड़क के ऊपर नई परत बिछाने यानी 'ओवरले' का कार्य तेजी से चल रहा है। इस कार्य से सड़क की सतह समतल होगी और गड्ढों की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। अनुबंध के तहत न केवल सड़क की मरम्मत, बल्कि जल निकासी प्रणाली (ड्रेनेज सिस्टम) का संरक्षण और नियमित हाईवे पेट्रोलिंग भी शामिल है। इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि तकनीकी खराबी या हादसे की स्थिति में यात्रियों को तत्काल मदद भी मिल सकेगी।

विज्ञापन

रामादेवी ब्रिज पर काम करते कर्मचारी - फोटो : amar ujala

अगले चरण में सुधारे जाएंगे जॉइंट्स
राजमार्ग पर सफर के दौरान यात्रियों को अक्सर जॉइंट्स (जोड़ों) पर झटके महसूस होते हैं। इसे दूर करने के लिए एनएचएआई ने विशेष योजना बनाई है। ओवरले कार्य के दौरान ही संबंधित स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से जॉइंट्स के सुधार का कार्य किया जाएगा। इससे सड़क की गुणवत्ता और मजबूती में दीर्घकालिक सुधार होगा और वाहन चालकों को सुखद अहसास मिलेगा। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि यह पूरा प्रोजेक्ट राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं कि मरम्मत कार्य के दौरान यातायात प्रबंधन का पूरा ध्यान रखा जाए ताकि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो। नियमित पेट्रोलिंग से सुरक्षा व्यवस्था और भी पुख्ता होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें