माई सिटी रिपोर्टर आदर्श त्रिपाठी कानपुर। मंडलायुक्त डॉ. सुधीर एम बोबडे ने सोमवार को कहा कि अगले 8 दिन अत्यंत क्रिटिकल हैं। इस दौरान अन्य राज्यों और जिलों से लोग आएंगे। मंगलवार से चलने वाली ट्रेन बुधवार से कानपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने लगेगीं। मलाड में सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि बाहर से आने वालों की गंभीरता से जांच कराई जानी चाहिए। लगातार लोगों के सैंपल लिए जाएं। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सोमवार को शिविर कार्यालय में कोविड-19 के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में नोडल अधिकारी अनिल गर्ग, गोविंद राजू एन एस, आई जी मोहित अग्रवाल, आईपीएस दीपक रतन मौजूद रहे। इस दौरान समीक्षा में पाया गया कि सोमवार तक 302 कोरोना के केस हो चुके हैं। सोमवार को ही 41 लोगो को डिस्चार्ज किया गया। 7 की डेथ (अब तक) के बाद 195 एक्टिव केस बचे हैं। सोमवार को सीएमओ की टीम ने क्वारं टीन सेंटर से 133, बिल्हौर व घाटमपुर से 25-25,108 एम्बुलेंस के स्टाफ से 21 और चौबेपुर अस्थाई जेल से 23 सैंपल प्रमुख रूप से लिए गए। मंडलायुक्त ने सीएमओ को निर्देशित किया कि डिस्चार्ज होने वाले लोगों के लिए डब्ल्यू एच ओ / राज्य सरकार से गाइड लाइन ले ली जाए।