फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के भगवान ही हैं मेरे भगवान: न्यूजीलैंड कप्तान

Mon, 30 Oct 2017 09:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
स्कूली बच्चों के साथ न्यूजीलैंड कप्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे प्रिय बैट्समैन हैं। क्रिकेट में सचिन को मैं अपना आदर्श मानता हूं। इसके बाद अगर कोई मुझसे पूछे तो दूसरे नंबर पर विराट कोहली को स्थान दूंगा। यह बात शनिवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कैप्टन केन विलियम्सन ने जीडी गोयनका स्कूल में बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए कही। 
विज्ञापन


मैनावती मार्ग स्थित स्कूल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कैप्टन केन विलियम्सन का बच्चों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। हॉल में पहुंचते ही छात्रों ने केन विलियमसन से पूछा कि ओडीआई और 20-20 में क्या अंतर है? केन विलियमसन ने कहा कि 20-20 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके रन जुटाने होते हैं और ओडीआई (वन डे इंटरनेशनल) में विकेट बचाने के साथ बेहतर प्रदर्शन भी करना होता है। दोनों मैचों की रणनीति भी अगल-अलग तैयार होती है। दूसरे छात्र ने पूछा कि क्रिकेट में चुनौतियां क्या हैं? विलियमसन ने कहा कि क्रिकेट एक जुनून है।
Trending Videos
विज्ञापन

कानपुर का मौसम सुहाना

डेमो पिक
एक छात्र ने पूछा कि खेल के दौरान स्ट्रेस और इमोशन पर कैसे कंट्रोल करते हैं तो केन ने बताया कि खेल के दौरान सिर्फ लक्ष्य दिखता है। स्ट्रेस और इमोशन पर कंट्रोल करना मुश्किल होता है। स्कूल डायरेक्टर चंदन अग्रवाल ने केन को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। प्रिंसिपल ने केन को स्मृति चिह्न दिया।

केन विलियमसन ने कहा कि मुंबई से काफी बेहतर कानपुर का मौसम है। मुंबई में तो पसीना-पसीना हो गए थे यहां अच्छा महसूस कर रहे हैं। ग्रीनपार्क स्टेडियम को भी काफी सुंदर और आकर्षक बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें