फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जहरीली शराब से मौतों के मामले में आया ये नया मोड़, अमेरिका से आया केमिकल

Sat, 16 Mar 2019 11:48 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कानपुर के घाटमपुर में मिलावटी शराब तैयार करने में अमेरिका से आपूर्ति किए गए केमिकल का प्रयोग किया गया। इसी केमिकल मिली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हुई। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत के साथ पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी अनंत देव ने कहा कि मिलावटी शराब बनाने में केमिकल डाई फिनाइल आक्साइड बाई फिनाइल का प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन


घाटमपुर से मिले ड्रम से यह सुराग हाथ लगा है। जांच के बाद पता चला कि नशा बढ़ाने के लिए इस केमिकल का इस्तेमाल किया गया था। यह केमिकल मिडलैंड अमेरिका से आपूर्ति हुआ था। इसका प्रयोग औद्योगिक इकाइयां कई वस्तुएं बनाने में करती हैं। किसी औद्योगिक इकाई से मिलावटखोरों ने यह केमिकल हासिल किया था। मिलावटी शराब से मौतों में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बसपा नेता योगेंद्र कुशवाहा का पूरा गैंग है। दस लोगों को तलाश की जा रही है। 
 
विज्ञापन

क्या है यह केमिकल
डाई फिनाइल आक्साइड बाई फिनाइल गंधहीन लिक्विड है। यह शराब में घुल जाता है। इसका प्रयोग डाई करने, साबुन, पॉलिस्टर, परफ्यूम और क्रीम बनाने में होता है। एल्कोहलिक पेय पदार्थों में मानक के अनुसार एक निर्धारित मात्रा में इसे मिलाया जाता है। इसका जरा सा प्रयोग ज्यादा होने पर शरीर के लिए बेहद हानिकारक हो जाता है।

ज्यादा मात्रा में प्रयोग वाले एल्कोहलिक पेय पदार्थ पीने से सांस में दिक्कत, जी मिचलाना, लिवर, किडनी और आंतों को डेमेज कर देता है। आशंका जताई जा रही है कि मिलावटी शराब तैयार करने वालों को यह जानकारी हो गई कि शराब में यह केमिकल मिलाया जाता है लेकिन कितनी मात्रा में, इसकी जानकारी नहीं रही। ज्यादा मात्रा में यह केमिकल मिलाने से जानलेवा बन गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें