सपा-बसपा गठबंधन की तरफ से सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती की संयुक्त रैलियों की सूची दोनों पार्टियों ने जारी कर दी है। इसमें कानपुर, अकबरपुर, मिश्रिख, उन्नाव लोकसभा शामिल नहीं है। इन क्षेत्रों में दोनों नेता एक साथ कोई रैली नहीं करेंगे।
इन लोकसभा क्षेत्रों की जो सीटें सपा के खाते में हैं, वहां सपा का जनाधार नहीं है। ऐसे में कहा जा रहा है कि मायावती अकेले ही यहां रैली करने आ सकती हैं। अखिलेश और मायावती की संयुक्त रैलियां सात अप्रैल से शुरू होंगी और 13 मई तक चलेंगी।
रैलियों का शेड्यूल
7 अप्रैल : देवबंद, सहारनपुर, कैराना, बिजनौर, 10 अप्रैल : बदायूं, 16 अप्रैल : आगरा, फतेहपुर सीकरी, 19 अप्रैल : मैनपुरी, एटा, 20 अप्रैल : मुरादाबाद, रामपुर, फिरोजाबाद, 25 अप्रैल : कन्नौज, 1 मई : बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच 8 मई : आजमगढ़, लालगंज, 13 मई : महाराजगंज, गोरखपुर