फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार और हज कमेटी से यात्रियों का कोटा बढ़ाए जाने की मांग

Mon, 31 Dec 2018 02:15 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर में हज यात्रा-2019 के लिए कोटे से साढ़े चार हजार आवेदन फार्म आए हैं। इस पर केंद्र सरकार और केंद्रीय हज कमेटी से मांग की जा रही है कि प्रदेश का पांच हजार यात्रियों का कोटा और बढ़वा दिया जाए। इससे हज यात्रियों को भेजने के लिए लॉटरी सिस्टम नहीं अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन


आवेदन करने वाले सारे यात्री हज के लिए जा सकेंगे। इस संबंध में तंजीम खुद्दाम हज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने हज कमेटी को पत्र लिखा। उन्होंने बताया कि हज मंत्री मोहसिन रजा भी राजी हैं। वह इस संबंध में केंद्र सरकार से पैरवी करेंगे। 

हज यात्रियों के आवेदन फार्म कोटा से कम आने की वजह से राज्य हज समिति ने दो बार आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई है। प्रदेश का कोटा 30 हजार यात्रियों का है। तिथि बढ़ाने के बाद 34 हजार, 400 आवेदन आ गए हैं।
विज्ञापन


आवेदन कोटे से 4400 ज्यादा हैं। इस पर केंद्रीय हज समिति से यूपी का कोटा बढ़ाने की मांग की जा रही है। कोटा बढ़ने पर राज्य हज समिति को लॉटरी सिस्टम की झंझटों से मुक्ति मिल जाएगी। सिद्दीकी ने बताया कि यूपी का कोटा पिछले सालों में आबादी के लिहाज से नहीं बढ़ाया गया।

इस संबंध में केंद्रीय हज कमेटी की सोमवार को बैठक है। कमेटी के सदस्य डॉ. इफ्तिखारुद्दीन से कहा गया है कि प्रदेश की बात बैठक में रखें। इसके साथ ही हज मंत्री भी पैरवी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें